दिवाली सफाई में मिलें ये 7 संकेत, जल्द आने वाले हैं आपके अच्छे दिन!
दिवाली का महा पर्व आने वाला है. हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि के दिन दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है। दिवाली का त्योहार देश भर में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 13 अक्टूबर 2025
322
0
...

दिवाली का महा पर्व आने वाला है. हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि के दिन दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है। दिवाली का त्योहार देश भर में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। दिवाली आने के कई दिनों पहले से लोग अपने घरों की साफ सफाई करने में जुट जाते हैं। इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी साफ जगह पर ही वास करती हैं। ऐसे में दिवाली के दिन और उससे पहले घर की साफ सफाई बहुत जरूरी हो जाती है। धार्मिक मान्यता है कि दिवाली के दौरान कुछ चीजें दिखाई देती हैं, तो ये बहुत शुभ माना जाता है। इन चीजों का दिखना मां लक्ष्मी की कृपा और धन लाभ होने की ओर संकेत करता है।


लाल कपड़ा मिलना


लाल कपड़ा बहुत शुभ माना जाता है। अगर घर की सफाई में लाल कपड़ा मिल जाता है, तो ये बहुत अच्छा माना जाता है। घर में सफाई के दौरान लाल कपड़ा मिलना घर के सदस्यों के अच्छे दिन आने की ओर संकेत करता है।


मोर पंख का मिलना


दिवाली के दौरान घर की सफाई में मोर पंख मिलता है, तो यह घर और घर के सदस्यों पर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा होने का संकेत होता है। साथ ही यह घर से जल्द ही आर्थिक समास्याओं के खत्म हो जाने की ओर भी संकेत करता है।


शंख और कौड़ी का मिलना


दिवाली के दौरान घर की सफाई में शंख और कौड़ी का मिलना बहुत शुभ माना जाता है। यह संकेत करता है कि भविष्य में आपको धन लाभ होने वाला है। कौड़ी मिलने का अर्थ है कि जीवन में धन की प्राप्ति होने वाली है।


पैसों का मिलना

दिवाली के दौरान घर की सफाई में किसी भी जगह पर अगर पैसे मिल जाते हैं, तो ये बहुत ही अच्छा होता है। पुराने कपड़ों की जेब में से या पुराने पर्स में रखे पैसे मिल जाते हैं, तो ये बहुत ही शुभ होता है। ये माता लक्ष्मी की कृपा होने का संकेत करता है।




ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Spiritual

See all →
Sanjay Purohit
प्रकाश और करुणा का संगम: कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती 2025
कार्तिक पूर्णिमा — जब आकाश में पूर्ण चन्द्र अपनी सम्पूर्ण ज्योति बिखेरता है — भारतीय आध्यात्मिक चेतना का एक विलक्षण पर्व है। यह दिन केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकाश, करुणा और आत्मशुद्धि का प्रतीक बनकर हमारे भीतर के अंधकार को मिटाने का संदेश देता है। इस वर्ष 2025 में यह पावन पूर्णिमा अत्यंत विशेष है, क्योंकि इसी तिथि पर सिख धर्म के प्रथम गुरु — गुरु नानक देव जी — का जन्मोत्सव, गुरुपरब, भी मनाया जा रहा है।
120 views • 2025-11-05
Richa Gupta
देव दीपावली पर जलाएं एक दीप पितरों के नाम, मिलेगी पितृ ऋण से मुक्ति
कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाने वाली देव दीपावली का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह पर्व देवताओं के पृथ्वी पर आगमन और उनकी प्रसन्नता का प्रतीक है।
97 views • 2025-11-05
Sanjay Purohit
प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, मिलेगा महादेव का आर्शीवाद!
प्रदोष व्रत पर शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग का अभिषेक करने से भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है. ऐसे में इस दिन अवश्य ही शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए.
45 views • 2025-11-02
Sanjay Purohit
आंवला अक्षय नवमी 2025: धर्म, प्रकृति और अक्षय जीवन की अनुभूति का पर्व
कार्तिक मास की शुक्ल नवमी तिथि, जो इस वर्ष 30 अक्टूबर 2025, गुरुवार को पड़ रही है, आंवला अक्षय नवमी के रूप में मनाई जाएगी। यह दिन भारतीय संस्कृति में धर्म, प्रकृति और सनातन चेतना के अद्भुत संगम का प्रतीक है। इस पर्व का मूल भाव यह है कि आस्था केवल मंदिरों में सीमित न रहकर वृक्षों की जड़ों, वायु की पवित्रता और जीवन की शुद्धता में भी प्रवाहित हो। कार्तिक मास के इस शुभ काल में आंवला वृक्ष की पूजा का विशेष विधान है, क्योंकि शास्त्रों में इसे भगवान विष्णु का निवास स्थान माना गया है।
88 views • 2025-10-30
Richa Gupta
Dev Uthani Ekadashi 2025: तुलसी पूजन से पाएं मां लक्ष्मी की कृपा, करें ये आसान उपाय
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन श्रीहरि और धन की देवी मान लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है।
192 views • 2025-10-28
Sanjay Purohit
नवंबर में कब है देव दीपावली?, जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त
देव दीपावली का पर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था, जिसके बाद देवताओं ने दीप जलाकर उत्सव मनाया था। इस साल 5 नवंबर 2025 को देव दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा।
206 views • 2025-10-28
Richa Gupta
छठ पूजा 2025: आज है खरना, जानें पूजा विधि और जरूरी सावधानियां
छठ पूजा 2025 में आज खरना है। भक्त सूर्य देव की पूजा करते हैं। जानें खरना की विधि, शुभ मुहूर्त और वे गलतियां जो नहीं करनी चाहिए।
267 views • 2025-10-26
Richa Gupta
छठ पूजा 2025: जानें क्या करें और क्या नहीं, व्रत के जरूरी नियम
छठ महापर्व के दौरान सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है। आज 25 अक्टूबर से छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है जिसका समापन 28 अक्टूबर को उषा अर्घ्य के साथ होगा।
1633 views • 2025-10-25
Richa Gupta
छठ पर्व क्यों मनाया जाता है? जानिए सूर्य देव और छठी मैया का पवित्र संबंध
छठ का पर्व भारत के बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ क्षेत्रों में बड़े श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है।
202 views • 2025-10-23
Sanjay Purohit
स्वास्थ लाभ के बाद प्रेमानंद महाराज जी ने फिर शुरू की पदयात्रा
प्रेमानंद महाराज ने भी अत्यंत सहजता से भक्तों का अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। महाराज जी के दर्शन पाकर भक्तों के चेहरे खुशी से दमक उठे। भक्तों में अपार उत्साह और संतोष की भावना छाई हुई है।
352 views • 2025-10-23
...