गुजरात सरकार के सभी 16 मंत्रियों का इस्तीफा, कल 11.30 बजे नई कैबिनेट लेगी शपथ
गुजरात सरकार के सभी मंत्रियों ने गुरुवार को इस्तीफा सौंप दिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात कर मंत्रियों का सामूहिक इस्तीफा सौंपेंगे। शुक्रवार सुबह 11.30 बजे गांधीनगर में नई कैबिनेट का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।


Ramakant Shukla
Created AT: 3 hours ago
31
0

गुजरात सरकार के सभी मंत्रियों ने गुरुवार को इस्तीफा सौंप दिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात कर मंत्रियों का सामूहिक इस्तीफा सौंपेंगे। शुक्रवार सुबह 11.30 बजे गांधीनगर में नई कैबिनेट का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
माना जा रहा है कि मौजूदा 16 में से 8 मंत्रियों को बदला जा सकता है। वर्तमान में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कुल 17 मंत्री हैं, जिनमें 8 कैबिनेट मंत्री और 8 राज्य मंत्री शामिल हैं।
भाजपा ने सभी विधायकों और मौजूदा मंत्रियों को दो दिन तक गांधीनगर में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। जिन विधायकों को नई कैबिनेट में शामिल किया जाएगा, उन्हें फोन के जरिए इसकी जानकारी दी जा चुकी है।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम