दीपावली से पहले योगी सरकार का बड़ा ऐलान, राज्य कर्मचारियों को मिलेगा बोनस का तोहफा
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के मौके पर बड़ा उपहार दिया है। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने का निर्णय लिया है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 7 hours ago
96
0
...

उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के मौके पर बड़ा उपहार दिया है। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के परिश्रम और निष्ठा के प्रति राज्य सरकार की सराहना का प्रतीक है। प्रदेश की प्रगति में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और सरकार हर स्तर पर उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य सरकार के कर्मचारियों को उत्पादकता असम्बद्ध बोनस अनुमन्य किया गया है। यह बोनस मासिक परिलब्धियों की अधिकतम सीमा 7,000 के आधार पर 30 दिनों की परिलब्धियों का आगणन करते हुए दिया जाएगा, जिससे प्रत्येक पात्र कर्मचारी को 6,908 रुपए का लाभ मिलेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली से पहले यह आर्थिक लाभ कर्मचारियों के परिवारों के लिए आनंद और उत्साह लेकर आएगा तथा शासन-प्रशासन में नई ऊर्जा का संचार करेगा। इस निर्णय से राज्य सरकार के लगभग 14 लाख 82 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जिस पर कुल व्ययभार लगभग 1,022 करोड़ रुपए आएगा।


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि पात्र कर्मचारियों को बोनस का भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए ताकि सभी परिवार इस पर्व को उल्लासपूर्वक मना सकें। राज्य सरकार द्वारा अनुमन्य बोनस के दायरे में वे पूर्णकालिक अराजपत्रित कार्मिक शामिल हैं, जिनके पद का वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 (47,600- 1,51,100 रुपए) तक है (सादृश्य ग्रेड वेतन ₹4,800 तक)।


इसमें राज्य कर्मचारी, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारी, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारी, राजकीय विभागों के कार्यप्रभारित एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सम्मिलित हैं। बता दें कि भारत सरकार द्वारा भी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बीते 29 सितम्बर को बोनस प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Ramakant Shukla
गुजरात सरकार के सभी 16 मंत्रियों का इस्तीफा, कल 11.30 बजे नई कैबिनेट लेगी शपथ
गुजरात सरकार के सभी मंत्रियों ने गुरुवार को इस्तीफा सौंप दिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात कर मंत्रियों का सामूहिक इस्तीफा सौंपेंगे। शुक्रवार सुबह 11.30 बजे गांधीनगर में नई कैबिनेट का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
19 views • 38 minutes ago
Richa Gupta
दिवाली से पहले ही जहरीली हुई NCR की हवा, गाजियाबाद-नोएडा में वायु प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर
दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण ने खतरनाक स्तर पार कर लिया है। आज गुरुवार सुबह आंकड़ों से पता चलता है कि गाजियाबाद के लोनी और नोएडा के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता दिल्ली के अधिकांश क्षेत्रों से भी अधिक खराब स्थिति में पहुंच गई है।
15 views • 2 hours ago
Richa Gupta
दीपोत्सव 2025 में भक्तिरस से सराबोर होगी अयोध्या, अवधी और भोजपुरी भजनों से गूंजेगी रामनगरी
अयोध्या में दीपोत्सव 2025 को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार दीपोत्सव में 2000 से अधिक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
50 views • 3 hours ago
Richa Gupta
सुप्रीम कोर्ट की दिल्ली-एनसीआर में बड़ी राहत: शर्तों के साथ 'ग्रीन पटाखों' को मिली मंजूरी
सुप्रीम कोर्ट ने दीपावली से पहले दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों को बेचने और जलाने की अनुमति दे दी है, लेकिन इसके साथ कई सख्त शर्तें भी लगाई हैं।
70 views • 6 hours ago
Richa Gupta
दीपावली से पहले योगी सरकार का बड़ा ऐलान, राज्य कर्मचारियों को मिलेगा बोनस का तोहफा
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के मौके पर बड़ा उपहार दिया है। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने का निर्णय लिया है।
96 views • 7 hours ago
Richa Gupta
बिहार चुनाव: मनी पावर और फ्रीबीज पर चुनाव आयोग की सख्त नजर, दिशा-निर्देश जारी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने चुनाव में धनबल, शराब, नशे और मुफ्त उपहारों (फ्रीबीज) के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।
57 views • 8 hours ago
Ramakant Shukla
नहीं रहे 'महाभारत' के 'कर्ण', 68 साल की उम्र में पंकज धीर का हुआ निधन
बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में कर्ण की भूमिका निभाकर मशहूर हुए अभिनेता पंकज धीर का 15 अक्टूबर यानी आज निधन हो गया. 68 साल के पंकज कैंसर था और उन्होंने इससे जंग भी लड़ी. हालांकि, कुछ महीने पहले यह फिर से उभर आया और वह बेहद बीमार थे. उनकी मेजर सर्जरी भी हुई थी
76 views • 2025-10-15
Ramakant Shukla
बिहार चुनाव: जेडीयू ने जारी की पहली लिस्ट, 57 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में कुल 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं
45 views • 2025-10-15
Ramakant Shukla
110 साल में इस बार सबसे अधिक ठंड पड़ेगी,हिमालय का 86℅ हिस्सा बर्फ से ढका
इस वर्ष देश को पिछले 110 वर्षों में सबसे तीव्र सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। ऊपरी हिमालय का लगभग 86 प्रतिशत हिस्सा बर्फ की मोटी चादर से ढक चुका है। मौसम विभाग के अनुसार हाल ही में सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते पूरे हिमालयी क्षेत्र का तापमान औसतन 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिससे बर्फ पिघल नहीं रही है। विशेषज्ञों के अनुसार यह पर्यावरण के लिए एक सकारात्मक संकेत है। 4000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, कश्मीर और नेपाल के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है।
63 views • 2025-10-15
Richa Gupta
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
भारत के पूर्व राष्ट्रपति और ‘मिसाइल मैन’ के नाम से विख्यात डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर देशभर में उन्हें याद किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
158 views • 2025-10-15
...