उद्योग और रोजगार वर्ष की थीम पर मनाया जाए प्रदेश का स्थापना दिवस - मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 1 नवंबर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस उद्योग एवं रोजगार वर्ष की थीम पर मनाया जाए। आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश को लेकर हुए नवाचारों और विशेष गतिविधियों का प्रभावी रूप से प्रस्तुतीकरण किया जाए। 'रोजगार के मंदिर हैं उद्योग' की थीम के साथ कौशल उन्नयन, तकनीकी शिक्षा, उद्यमशीलता के विकास सहित युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने वाली सभी गतिविधियों का स्थापना दिवस संबंधी कार्यक्रमों में प्रभावी और आकर्षक प्रस्तुतीकरण किया जाए।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 4 hours ago
17
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 1 नवंबर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस उद्योग एवं रोजगार वर्ष की थीम पर मनाया जाए। आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश को लेकर हुए नवाचारों और विशेष गतिविधियों का प्रभावी रूप से प्रस्तुतीकरण किया जाए। 'रोजगार के मंदिर हैं उद्योग' की थीम के साथ कौशल उन्नयन, तकनीकी शिक्षा, उद्यमशीलता के विकास सहित युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने वाली सभी गतिविधियों का स्थापना दिवस संबंधी कार्यक्रमों में प्रभावी और आकर्षक प्रस्तुतीकरण किया जाए। साथ ही प्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों से अर्थव्यवस्था में आई गतिशीलता पर भी प्रस्तुतीकरण हों। स्थापना दिवस पर बीते दो वर्षों में हुए नवाचारों को भी प्रदर्शित किया जाए। स्थापना दिवस को राज्य उत्सव के रूप में मनाया जाए। भोपाल में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ सभी जिला और संभागीय मुख्यालयों पर भी भव्य कार्यक्रम आयोजित हों। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 नवंबर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के संबंध में मंत्रालय में सोमवार को हुई बैठक में यह निर्देश दिए।



बैठक में बताया गया कि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर को भोपाल में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रसिद्ध पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल प्रस्तुति देंगे। लाल परेड ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम में श्रीकृष्ण के भक्ति पदों की प्रस्तुति के साथ ही विरासत से विकास की थीम पर ड्रोन-शो होगा। साथ ही आतिशबाजी भी होगी। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर दो और तीन नवंबर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाल परेड ग्राउंड पर महानाट्य -सम्राट विक्रमादित्य की प्रस्तुति होगी। साथ ही दो एवं तीन नवम्बर को सुगम संगीत की प्रस्तुतियां भी होंगी।




मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह की गतिविधियों में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के हितग्राहियों को भी शामिल किया जाए। उनके सम्मेलन और रैलियां आयोजित हों। साथ ही जिलों में प्रमुख उद्योगपतियों और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाले व्यक्तियों और समूहों की उपलब्धियों को भी शामिल किया जाए। प्रदेश के सभी अंचलों में समान रूप से गतिविधियां हों, हर जिला अपनी प्रगति और उपलब्धियों जिला स्तर पर प्रस्तुत करे। साथ ही स्व-सहायता समूह और आईटीआई, पॉलिटेक्निक सहित अन्य संस्थाओं द्वारा युवाओं, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों, कृषक संगठनों द्वारा किसान कल्याण के लिए संचालित गतिविधियों के प्रदर्शन को भी समारोह का हिस्सा बनाया जाए।


बैठक में बताया गया कि स्थापना दिवस पर जननायकों के जीवन और अवदान पर भोपाल और जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसके साथ 'एक जिला-एक उत्पाद', सम्राट विक्रमादित्य और अयोध्या, सम्राट विक्रमादित्य के सील और सिक्के, मंदिर स्थापत्य तथा भारतीय ऋषि परम्परा पर प्रदर्शनियों को आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में एक से 3 नवम्बर तक वन मेला, ड्रोन टैक वर्कशॉप और एक्सपो, मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला प्रदर्शनी, प्रदेश में विरासत से विकास, प्रदेश की बावड़ियों, भोज और भोपाल आदि विषय पर प्रदर्शनी और देशज व्यंजनों का मेला भी आयोजित किया जाएगा।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा-मराठा राजाओं के अतीत की पहचान है मालवा
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को बताया गया कि जत्रा में जो स्टाल लगाए जाते है। वे गृहणियों द्वारा संचालित किए जाते है। इस अयोजन के बहाने उन्हे उद्यमिता की राह मिलती है। जत्रा में कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। देर रात तक लोगों ने व्यंजनों का स्वाद चखा।
8 views • 7 minutes ago
Sanjay Purohit
परमाणु बिजली बनाने की तैयारी, MP में यहां शुरू होने वाला है काम
मध्य प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ ही अब परमाणु बिजली संयंत्र लगाने की दिशा में भी कदम बढ़ाए जा रहे हैं। केंद्र की ओर से भारत स्मॉल रिएक्टर्स की स्थापना को निजी क्षेत्र के लिए खोले जाने के बाद ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी कई बड़ी कंपनिया मध्यप्रदेश में जमीन की खोजबीन कर रही हैं।
62 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
भावांतर योजना को मिली मंजूरी, पेंशनर्स को छठवें और सातवें वेतनमान का लाभ
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 14 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिनमें भावांतर योजना को मंजूरी, पेंशनर्स के वेतनमान में बढ़ोतरी और कोदो-कुटकी की खेती को प्रोत्साहन देने जैसे निर्णय शामिल हैं।
64 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
400 सिगरेट के बराबर धुंआ पैदा करता है एक पटाखा, रिपोर्ट में खुलासा
MP समेत देशभर में दिवाली की तैयारियां तेज हो गई है। इस बीच चौकाने वाला खुलासा हुआ है। पटाखों के बीच सांप की गोली सबसे ज्यादा धुंआ पैदा करती है। यह एक गोली चार सौ सिगरेट के बराबर धुंआ पैदा करती है। वही फुलझड़ी और अनार 50 के बराबर तक धुंआ पैदा करते है।
50 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
15 और 16 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट, 15 जिलों में बरसेगा पानी
मध्यप्रदेश से मानसून पूरी तरह से विदा हो चुका है लेकिन प्रदेश के कई क्षेत्रों में अब भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 और 16 अक्टूबर को प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में गरज-चमक के साथ पानी गिर सकता है।
28 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
इस थीम पर मनाया जाएगा ‘मध्यप्रदेश स्थापना दिवस’
मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस इस वर्ष एक नवंबर को उद्योग व रोजगार की थीम पर राज्य उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसका मकसद उद्योगों को बढ़ावा देना और रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करना होगा।
48 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
MP के वरिष्ठ मंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, तेज हुई अटकलें
एमपी के एक वरिष्ठ मंत्री अचानक नई दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वरिष्ठ मंत्री की प्रधानमंत्री निवास जाकर पीएम से मुलाकात की खबर फैलते ही राजधानी में हलचल मच गई। राजनैतिक कयास लगाए जाने लगे।
60 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
ग्वालियर-बेंगलुरु के बीच 3 दिन चलेगी अतिरिक्त फ्लाइट
दीपावली नजदीक आते ही हवाई यात्रा की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। ग्वालियर से संचालित फ्लाइटें अभी से लगभग फुल हो चुकी हैं। ऐसे में लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा के लिए एयर इंडिया ने 17 से 19 अक्टूबर तक ग्वालियर-बेंगलुरु के बीच अतिरिक्त फ्लाइट चलाने का फैसला किया है।
57 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
मशहूर गीतकार प्रसून जोशी को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान आज
किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर दो दिवसीय आयोजन सोमवार से शुरू हुआ। सोमवार की शाम जहां ये शाम मस्तानी संगीत संध्या के नाम रही जिसमें स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुति दी। वहीं आज मंगलवार को गीतकार प्रसून जोशी को राष्ट्रीय किशोर अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
50 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
उद्योग और रोजगार वर्ष की थीम पर मनाया जाए प्रदेश का स्थापना दिवस - मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 1 नवंबर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस उद्योग एवं रोजगार वर्ष की थीम पर मनाया जाए। आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश को लेकर हुए नवाचारों और विशेष गतिविधियों का प्रभावी रूप से प्रस्तुतीकरण किया जाए। 'रोजगार के मंदिर हैं उद्योग' की थीम के साथ कौशल उन्नयन, तकनीकी शिक्षा, उद्यमशीलता के विकास सहित युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने वाली सभी गतिविधियों का स्थापना दिवस संबंधी कार्यक्रमों में प्रभावी और आकर्षक प्रस्तुतीकरण किया जाए।
17 views • 4 hours ago
...