सेमीकॉन इंडिया में पीएम मोदी बोले - छोटी सी चिप में सुपरपॉवर, भारत बनेगा महाशक्ति...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2025 में भारत को सेमीकंडक्टर सुपरपावर बनाने का संकल्प दोहराया। 18 अरब डॉलर का निवेश, 10 परियोजनाएं स्वीकृत, और वैश्विक विश्वास भारत के साथ।
Img Banner
profile
Durgesh Vishwakarma
Created AT: 7 hours ago
22
0
...

सेमीकॉन इंडिया 2025 कार्यक्रम में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत जल्‍द सेमीकंडक्‍टर का सुपर पावर बनेगा। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि यहां दुनिया भर के सेमीकंडक्टर से जुड़े विशेषज्ञ मौजूद हैं। 40-50 से ज़्यादा देशों का प्रतिनिधित्व यहां है और भारत का इनोवेशन और युवा शक्ति भी यहां दिखाई दे रही है। देश के मुखिया ने अपने संबोधन में आगे कहा कि इस संयोजन का एक ही संदेश है - दुनिया भारत पर भरोसा करती है, दुनिया भारत पर विश्वास करती है और दुनिया भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है।


पीएम मोदी ने ली चुटकी


सेमीकॉन इंडिया 2025 कार्यक्रम की शुरुआत में लोगों से चुटकी लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, कल रात ही मैं जापान और चीन की यात्रा करके वापस लौटा हूं। वहीं पीएम की इस बात पर सभा में तालियां गूंजी तो पीएम नरेंद्र मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा है कि - गया था इसलिए तालियां बजा रहे हो या लौटा हूं इसलिए बजा रहे हो, इसके बाद पूरा हॉल एक बार फिर तालियों गूंज उठा।


भारत सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने को तैयार


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि, आप सब जानते हैं कि टेक्‍नोलॉजी को लेकर मेरा एक स्वाभाविक पैशन है। अभी मुझे अपने जापान दौरे के दौरान वहां के प्रधानमंत्री के साथ टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री जाने का अवसर मिला। पीएम ने आगे कहा कि, टेक्‍नोलॉजी के साथ मेरा ये लगाव मुझे बार-बार आपके बीच लाता है। इसलिए आज भी आपके बीच आकर मुझे बहुत आनंद हो रहा है


विश्‍व भारत पर विश्‍वास करता है


सेमीकॉन इंडिया 2025 कार्यक्रम में संबोधन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, आज यहां विश्वभर के सेमीकंडक्टर से जुड़े विशेषज्ञ हैं, 40-50 से ज्यादा देशों का यहां लोग आए हैं और भारत की इनोवेशन और यूथ पावर भी यहां नजर आ रही है। उन्होंने आगे अपने संबोधन में कहा कि, ये जो कॉम्बिनेशन बना है, इसका एक ही मैसेज है- विश्‍व भारत पर विश्‍वास करता है। विश्‍व, भारत पर विश्‍वास करता है। विश्व भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है।


ट्रंप ट्रैरिफ बम को बताया बेअसर


वहीं आगे इशारों ही इशारों में देश के मुखिया नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के टैरिफ बम का जिक्र करते हुए कहा कि, वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने अप्रैल-जून में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सभी उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया। पीएम मोदी ने आगे कहा है कि, विश्व भारत पर भरोसा करता है। भारत में विश्वास करता है और भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है विश्व भारत पर भरोसा करता है।


उन्होंने आगे कहा कि, भारत में विश्वास करता है और भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है। इसके साथ ही सेमीकॉन इंडिया 2025 कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि, साल 2021 से स्वीकृत 10 सेमीकंडक्टर परियोजनाओं में 18 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया गया है। भारत महत्वपूर्ण खनिज मिशन पर काम कर रहा है और दुर्लभ खनिजों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।




ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, चारधाम यात्रा रुकी
उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार के लिए पूरे राज्य में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
51 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
KCR की बेटी के. कविता के खिलाफ BRS ने लिया बड़ा एक्शन, पार्टी विरोधी बयानों की वजह से हुईं सस्पेंड
भारतीय राष्ट्र समिति (BRS) ने मंगलवार, 2 सितंबर को पार्टी की वरिष्ठ नेता और MLC के. कविता को पार्टी से निलंबित कर दिया। उन्हें यह कार्रवाई पार्टी विरोधी बयानों और गतिविधियों के चलते की गई है। खास बात यह है कि निलंबन का फैसला खुद उनके पिता और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) ने लिया है।BRS ने इस निर्णय की जानकारी एक आधिकारिक बयान के ज़रिए दी है, जिसमें कहा गया है कि कविता की हालिया गतिविधियां पार्टी के हितों के खिलाफ हैं, इसलिए यह सख्त कदम उठाया गया।
54 views • 4 hours ago
Durgesh Vishwakarma
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने 'वोटर अधिकार यात्रा पर साधा निशाना, कहा — राहुल और तेजस्वी सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 'वोटर अधिकार यात्रा' पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों 'सोने का चम्मच' लेकर पैदा हुए हैं और बिहार का भविष्य नहीं सुधार सकते।
16 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
भारत-रूस की नजदीकी से अमेरिका में मची खलबली
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट के दौरान एक खास मीटिंग हुई। इस मीटिंग के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई जिससे भारत और रूस के बीच रिश्ते और मजबूत हुए हैं। इस मजबूत होती साझेदारी से अमेरिका खासा नाराज़ नजर आ रहा है।
54 views • 5 hours ago
Richa Gupta
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: स्वाद नहीं, स्वास्थ्य है ज़रूरी
देशभर में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2025 का आयोजन 1 से 7 सितंबर तक किया जा रहा है। इस साल की थीम है ‘ईट राइट फॉर ए बेटर लाइफ’ यानी बेहतर जीवन के लिए सही खानपान अपनाएं।
63 views • 5 hours ago
Richa Gupta
जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, NHAI की मंजूरी के बाद खुलेगा
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (एनएच-44) पर आवाजाही प्रभावित है।
71 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
सितंबर में ला नीना की वापसी की संभावना लेकिन तापमान सामान्य से अधिक रहेगा
‘ला नीना' सितंबर में वापस आकर मौसम और जलवायु प्रणाली को प्रभावित कर सकता है। WHO ने ताजा जानकारी देते हुए यह संभावना जताई। रिपोर्ट में कहा गया है कि ला नीना के अस्थायी शीतलन प्रभाव के बावजूद दुनिया के अधिकतर हिस्सों में वैश्विक तापमान अब भी औसत से अधिक रहने की संभावना है।
65 views • 6 hours ago
Durgesh Vishwakarma
विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा - राजद-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गाली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बिहार जीविका निधि का शुभारंभ किया और राजद-कांग्रेस द्वारा सार्वजनिक मंच से उनकी दिवंगत माँ का अपमान करने की निंदा की उन्होंने इसे सभी भारतीय महिलाओं का अपमान बताया।
28 views • 6 hours ago
Richa Gupta
गुरुग्राम में भारी बारिश: स्कूल बंद, दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम
साइबर सिटी गुरुग्राम में मंगलवार को जलभराव की समस्या देखने को मिली। सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया, जिस कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
68 views • 6 hours ago
Durgesh Vishwakarma
सेमीकॉन इंडिया में पीएम मोदी बोले - छोटी सी चिप में सुपरपॉवर, भारत बनेगा महाशक्ति...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2025 में भारत को सेमीकंडक्टर सुपरपावर बनाने का संकल्प दोहराया। 18 अरब डॉलर का निवेश, 10 परियोजनाएं स्वीकृत, और वैश्विक विश्वास भारत के साथ।
22 views • 7 hours ago
...