पहाड़ों की बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
उत्तरी भारत के मैदानी क्षेत्रों सहित दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में जारी बर्फबारी का सीधा असर दिखाई दे रहा है। दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।
Sanjay Purohit
Created AT: 2 hours ago
24
0
उत्तरी भारत के मैदानी क्षेत्रों सहित दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में जारी बर्फबारी का सीधा असर दिखाई दे रहा है। दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड और अधिक बढ़ गई है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शहर के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम