महिला दिवस पर समारोह को किया वर्चुअली संबोधित
महिला सशक्तीकरण में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सीएम शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअल संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 100 रुपए की छूट के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री द्वारा बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, हर घर शौचालय योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे महिलाएं सशक्त हुई हैं।क्या बोली डिप्टी सीएम दीया कुमारी?
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने वर्चुअल संबोधित करते (CM Bhajanlal) हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए हम बदलाव की शुरूआत अपने घर से करें, तभी समाज में बदलाव संभव होगा। उपमुख्यमंत्री प्रेम चन्द बैरवा ने कहा कि विकसित भारत बनाने में महिला शक्ति का सक्रिय योगदान आवश्यक है।महिलाओं को मिली ये सौगातें
- राजीविका के तहत विभिन्न बैंकों द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 100 करोड़ रुपए का ऋण वितरण।- महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत ऋण राशि के चैक वितरण।
- महिला निधि मोबाइल ऐप की शुरुआत।
- फलौदी, भिवाड़ी एवं आमेर में वन स्टॉप सेन्टर का लोकार्पण।
- पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं को फ्लैट आवंटन पत्र वितरण।
- काली बाई भील मेधावी छात्रा एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी योजनाओं के तहत स्कूटी वितरण तथा स्कूली छात्राओं को साईकिल वितरण।
- पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को चैक वितरण
- वाउचर योजना का शुभारम्भ
- प्रधानमंत्री मातृ वन्दन योजना की लाभार्थियों को सहायता राशि के चैक।
- 40 नवीन 108 एम्बुलेंस
- महिला सुरक्षा के लिए डायल 112 तथा 1090 सेवा के तहत नए वाहन।
- प्रदूषण नियंत्रण मण्डल की कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारियों और विधि अधिकारियों (ग्रेड-।।) को नियुक्ति पत्र वितरण।