Jaipur: प्रदेश की सियासत में रविवार का (Loksabha Election) दिन हलचल से भरा रहा। कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का भाजपा में शामिल होने का दौर दिनभर चला। इनमें पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, विधायक, प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्यों सहित 1370 लोगों ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। सीएम ने कहा- 1951 में श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर जनसंघ की नींव रखी थी। अब यह विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गया है।
प्रदेश की सियासत में रविवार का दिन हलचल से भरा रहा। कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का भाजपा में शामिल होने का दौर दिनभर चला। इनमें पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, विधायक, प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्यों सहित 1370 लोगों ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा।