Jaipur: लोकसभा चुनाव में झुंझुनूं से मूल ओबीसी (Loksabha Election) को टिकट देने की मांग जोर पकड़ रही है। इसे लेकर स्थानीय जांगिड़ मंगल भवन में ओबीसी समाज के संगठनों के प्रतिनिधिमंडल जुटे। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज को उनके हक से वंचित किया जा रहा है। समाज के प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि शेखावाटी में मूल ओबीसी जनसंघ के समय से भाजपा की विचारधारा से जुड़ा है। भाजपा का परंपरागत वोट बैंक रहा है। जब लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा में दरी बिछाने के नाम पर गिने चुने लोग थे, तब पार्टी द्वारा मूल ओबीसी के कैंडिडेट उतारे थे। जिन्होंने अभाव में रहकर पार्टी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और कुछ मार्जिन से चुनाव हारे थे।
लोकसभा चुनाव में झुंझुनूं से मूल ओबीसी को टिकट देने की मांग जोर पकड़ रही है। इसे लेकर स्थानीय जांगिड़ मंगल भवन में ओबीसी समाज के संगठनों के प्रतिनिधिमंडल जुटे।