Kota: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की घटना (Rajasthan News) को लेकर देशभर में प्रदर्शन किया जा रहा है। कोटा में भी घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। एबीवीपी से जुड़े पदाधिकारियों ने नयापुरा स्थित शहीद स्मारक के बाहर प्रदर्शन किया। चित्तौड़ प्रान्त मंत्री हर्षित ननोमा व कोटा महानगर मंत्री पुलकित गहलोत की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने संदेशखाली के दोषियों को फांसी देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थी। जिनमें लिखा हुआ था, 'संदेशखाली की गलियां सूनी है, ममता दीदी खूनी है'। बाद में कार्यकर्ताओं ने टीएमसी नेता शाहजहां शेख का पुतला जलाया। बाद में राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया।
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की घटना को लेकर देशभर में प्रदर्शन किया जा रहा है। कोटा में भी घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे।