Jaipur: केंद्र सरकार के दबाव में एस.बी.आई. द्वारा राजनीतिक दलों (Rajasthan News) को मिले चुनावी चन्दे (इलेक्टोरल बॉन्ड) को सार्वजनिक नहीं करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी टोंक ने जिला अध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा की अध्यक्षता में गांधी पार्क टोंक में धरना दिया। बाद में घंटाघर से सुभाष बाजार तक पैदल मार्च निकाल कर एसबीआई बैंक के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। यहां भी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।
क्या बोले जिलाध्यक्ष?
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद एसबीआई मोदी सरकार के दबाव में जानकारी नहीं दे रहा है। वह और समय मांग रहा है। उन्होंने कहा कि 2017 से इलेक्टोरल बॉन्ड में लगभग 12,000 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। उसमें 55 प्रतिशत अकेले भाजपा को मिला है। उन्होंने कहा कि दानदाताओं की जानकारी सार्वजनिक करने में बहाने बना रहा SBI 30 जून तक का समय मांग रहे है। उससे पहले लोकसभा चुनाव हो जाएगा। भाजपा जमकर चुनाव में उस पैसे को खर्च करेगी। भाजपा सार्वजनिक संस्थाओं का उपयोग कर काले धन को छिपाने में लग रही है।
इलेक्टोरल बॉण्ड को लेकर कही ये बात
उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉण्ड बड़े कार्पोरेट, घरानों (Rajasthan News) को ध्यान में रखकर लाया गया है ताकि चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी चुनाव में काले धन का जमकर इस्तेमाल कर सके। इस दौरान दिनेश चैरासिया, शब्बीर अहमद, शिवजीराम मीणा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अलका बैरवा, सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज गुंजल, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष युसुफ इंजिनियर, सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज फागणा, ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद बेग, धमेन्द्र सालोदिया, अजमल देवपुरा, मणिन्द्र बैरवा, जर्रार खान, मोहम्मद शकील, इम्तियाज खान आदि लोगों ने धरने को सम्बोधित किया।
इन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया धरना प्रदर्शन में भाग
भाजपा द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड तथा संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग कर विपक्ष को कमजोर करने की बात कही। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता जर्रार खान ने बताया कि देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, महिला सेवादल जिलाध्यक्ष शबाना, अजीज कुरेशी, इरशाद खान सेवादल, मुराद गांधी, एडवोकेट शकीलुर्रहमान, फोजूराम मीणा, युसुफ युनिवर्सल, मुदस्सर जिशान, विनोद बोकण युवा कांग्रेस अध्यक्ष, आतीफ नक़वी, राजेश खटाणा, शोकत कायमखानी, सुरेन्द्र रेगर, उमर अली ड्राइवर, लियाकत चन्दलाई, फिरोज नागौरी पार्षद, ताबिश अजमल पार्षद, विकास लोदी पार्षद, मूलचन्द बैरवा मण्डल अध्यक्ष आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरने प्रदर्शन में भाग लिया।