Jaipur: राजस्थान में मौसम बदलने का सिलसिला (Rajasthan Weather Update) लगातार जारी है। सबसे चौंकाने वाला मौसम माउंट आबू का रहा। जहां रात का तापमान 10 डिग्री गिरकर माइनस में पहुंच गया। रविवार सुबह सर्दी के कारण चूरू और श्रीगंगानगर में बर्फ जमीं दिखी। जयपुर समेत कुछ जगह आज सुबह कोहरा रहा। इसके साथ जयपुर एयरपोर्ट से 5 फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। वहीं, एक फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई। वहीं, पिछले 24 घंटे में हुई बारिश के बाद प्रदेश के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई थी।
इन जिलों में बारिश के आसार
आज से प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम एक बार फिर शुष्क रहेगा। इससे तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा और अलवर में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राजस्थान में आज से मौसम सामान्य हो जाएगा। प्रदेशभर में जहां पिछले 48 घंटे से बारिश का अलर्ट था। वहीं, अब अगले 7 दिनों तक राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि इस दौरान सुबह शाम सर्दी का एहसास रहेगा। इसके साथ ही दिन के तापमान में भी ज्यादा इजाफा नहीं होगा। लेकिन 7 दिनों प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ने लगेगा। शर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में एक्टिव हुए वेदर सिस्टम की वजह से आज जयपुर समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में कुछ देर के लिए हल्का कोहरा था। जो अब सामान्य हो गया है।
माउंट आबू में पारा माइनस में
बता दें कि पिछले 24 घंटे में हुई बारिश के बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इसके बाद माउंट आबू में जहां न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं, अजमेर में 25.2 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 25 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 23.4 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में भीलवाड़ा में 26.6 डिग्री सेल्सियस और कोटा में 26.5 डिग्री सेल्सियस पर तापमान पहुंच गया है।
कोहरे के चलते जयपुर एयरपोर्ट से डायवर्ट हुई 6 फ्लाइट
राजस्थान में मौसम परिवर्तन की वजह से रविवार (Rajasthan Weather Update) सुबह जयपुर में घना कोहरा छाया रहा। इसकी वजह से 6 फ्लाइट्स को जयपुर में लैंड होने के लिए इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कुछ फ्लाइट 30 मिनट तक जयपुर के आसमान में ही चक्कर लगाती रही। लेकिन खराब मौसम की वजह से एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने फ्लाइट्स को डाइवर्ट कर दिया। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में पैसेंजर और उनके रिलेटिव्स को परेशान होना पड़ा।