Jaipur: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री व खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल (Rajasthan News) ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी की ओर भाग कर आ रही है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में विश्वास करके आ रहे हैं। 70 प्रतिशत कांग्रेस विधायक मेरे संपर्क में हैं, लेकिन दल-बदल कानून आड़े आ रहा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी हमला बोला। गोठवाल ने गलोत को देश का सबसे झूठा मुख्यमंत्री बताया। गोठवाल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की भाजपा में जाने की होड़ मची हुई है, लेकिन दल-बदल कानून आड़े आ रहा है। बीजेपी की नीति से प्रभावित होकर ये लोग आ रहे हैं।
अशोक गहलोत को लेकर कही ये बड़ी बात
गोठवाल ने कहा कि अशोक गहलोत देशभर में सबसे झूठे मुख्यमंत्री रहे। झूठी घोषणाओं पर कांग्रेस ने 5 साल निकाल दिए हैं। शुरू में योजनाएं लागू नहीं की। आखिरी छह में झूठी घोषणाएं की जबकि हमारे मुख्यमंत्री ने सरकार बनते ही 2 महीने में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को लागू किया। हमने किसान सम्मान निधि बढ़ाने की बात कही जो 60 दिन में बढ़ाई। हमने सस्ता सिलेंडर की बात की, सरकार बनते ही सस्ता सिलेंडर दिया।
33 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देंगे
गोठवाल ने कहा कि बीजेपी लोकसभा में 33 प्रतिशत महिलाओं (Rajasthan News) को टिकट देगी। इस पर प्रधानमंत्री मोदी लगे हुए हैं। बीजेपी महिलाओं का सम्मान करती है। इसलिए अब उनकी भागीदारी लोकसभा चुनावों में भी बढ़ाना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं को एक बात कही है कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए 24 घंटे काम करना चाहिए। आज हम काम करते हैं इसकी वजह से पूरा का पूरा पैसा जनता को जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि कांग्रेस के राज में सिर्फ 15 पैसे ही जनता को जाता है। हमने सरकार बनने के जनहित में योजनाओं को लागू किया है। चाहे ईआरसीपी हो, सस्ता सिलेंडर हो, किसान सम्मान निधि हो।
भाजपा कार्यालय में किया जाएगा स्वागत
गोठवाल खंडार जाते समय टोंक में रुके थे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा के नेतृत्व में टोंक भाजपा कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि पार्टी ने मुझे जिम्मेदारी कार्यकर्ता के नाते दी है, उसको कार्यकर्ता के नाते निभाऊंगा। उन्होंने प्रदेश की सभी 25 सीटें जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी बूथ से लेकर प्रदेश स्तर, राष्ट्रीय स्तर तक बारह महीने तक काम करती है।
ये नेता रहे मौजूद
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, नमो एप प्रदेश सह संयोजक विशाल पार्थ, आने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, नीलिमा आमेरा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू टैंकर, मंडल अध्यक्ष धोलू गुर्जर, किशनगोपाल जाट, रामकिशन गुर्जर, अनिल शर्मा, नमो गौतम, नंद लाल गुर्जर, उमराव सिंह, उपप्रधान रामकेश मीणा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्योराज जाट, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, आई टी संयोजक लोकेश गुप्ता, सोशल मीडिया संयोजक गणेश सैनी, शंकर विजय, रविन्द्र कुमावत, रामचरण कठमाणा, गुलाब तंवर, शिवराज गोरा, मनीष सिसोदिया, सुरेश काचरिया, चौथमल जाट, हनुमान बैरवा, विक्रम फुलवादिया, दशरथ भाटी, मुकेश गौतम बाबू लाल दाखिया,केदार गुर्जर, भरोस केवट,विनय सिंह ताखर सहित अन्य मौजूद रहे।