Jaipur: लोकसभा चुनाव में टिकटों (CM Bhajanlal) के ऐलान के साथ ही भारतीय जनता पार्टी एक्शन में आ गई है। राजस्थान में 15 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब बीजेपी ने डोर टू डोर प्रचार शुरू कर दिया है। इसके तहत प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी एलईडी रथ के माध्यम से मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रही। इसकी शुरुआत आज जयपुर से सीएम भजनलाल ने की। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं।
ऐसे तैयार होगा बीजेपी का संकल्प पत्र
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- हमारी पार्टी (CM Bhajanlal) में रास्ते पर चलता व्यक्ति भी सुझाव दे सकता है। गांव-ढाणी में बैठे व्यक्ति के सुझाव भी हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। इससे पहले हमने विधानसभा में भी जनता से सुझाव मांगे थे। उसी आधार पर लोकसभा में इस अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। क्योंकि जनता के सुझाव के आधार पर हमारा संकल्प पत्र तैयार होगा।
लोकसभा चुनाव में टिकटों के ऐलान के साथ ही भारतीय जनता पार्टी एक्शन में आ गई है। राजस्थान में 15 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब बीजेपी ने डोर टू डोर प्रचार शुरू कर दिया है।