Jaipur: ERCP को लेकर पूर्वी राजस्थान में धन्यवाद सभा का (Gajendra Shekhawat) आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को लालसोट पहुंचे। जहां सीएम भजनलाल ने रोड शो किया। इसके बाद सभा का आयोजन किया गया। जहां उन्होंने सभा को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सभा को संबोधित करते हुए लोकसभा में 25 सीटें जिताने का आह्लान किया।
सीएम ने ERCP को लेकर कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
लालसोट के ज्योतिबा फुले सर्किल पर आयोजित अपने संबोधन मे सीएम ने ईआरसीपी को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब यह क्षेत्र पानी की समस्या से परेशान था, 2004 में अटल जी सरकार के दौरान नदी से नदी जोडऩे का प्रकल्प शुरू किया, लेकिन उसके बाद 10 साल केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही और योजना एक भी कदम आगे नही बढी, 2013 में वसुंधरा सरकार ने योजना बनाई लेकिन सरकार जाने के बाद कांग्रेस ईआरसीपी को लेकर लटकाती व भटकाती रही।
क्या बोले कैबिनेट मंत्री किरोड़िलाल मीणा?
इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ.किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि इस बार तय है कि राजस्थान (Gajendra Shekhawat) की जनता बीजेपी की झोली में 25 की 25 सीटें डालेगी। साथ ही ईआरसीपी को लेकर बोले कि राजस्थान और मध्यप्रदेश दोनों जगह जब कांग्रेस की सरकार थी तो सहमति नहीं ले सके। मगर जैसे ही राजस्थान और मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार आई तो हमने मिलकर इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करा लिया। 13 जिलों की जगह 21 जिलों को जोड़ लिया। वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि 'उनकी कांग्रेस तो जुड़ नहीं रही। यहां मालवीय़ भाग लिए। कमलनाथ भागते भागते मुश्किल से रुके हैं। ये न्याय की बात कर रहे हैं। ये वही राजस्थान है। जहां महिलाओं पर बेशुमार उत्याचार हुआ।'
'45000 करोड़ की योजना आई है'
इस दौरान शेखावत ने कहा-45000 करोड़ की योजना आई है। इसलिए दौसा सीट पर कम से कम साढे चार लाख वोटों से जीत दिलानी है। सीएम के दौरे से पहले लालसोट में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने रूट का निरीक्षण कर जायज लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा पुलिस अधिकारियों व जवानों को परेड करवाते हुए सीएम की सुरक्षा प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखने के लिए डायरेक्शन दिए। वहीं लालसोट शहर में जगह-जगह बड़े-बड़े बैनर, झंडिया व होर्डिंग भी लगाए गए।
सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
सीएम के दौरे से पहले लालसोट में पुलिस प्रशासन (Gajendra Shekhawat) के अधिकारियों ने रूट का निरीक्षण कर जायज लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा पुलिस अधिकारियों व जवानों को परेड करवाते हुए सीएम की सुरक्षा प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखने के लिए डायरेक्शन दिए। वहीं लालसोट शहर में जगह-जगह बड़े-बड़े बैनर, झंडिया व होर्डिंग भी लगाए गए।