Jaipur: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार (CM Bhajanlal Sharma) को राजस्थान में प्रवेश करेगी। उससे पहले शनिवार को सीएम भजनलाल शर्मा और केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ईआरसीपी आभार यात्रा पर निकल रहे हैं। इस यात्रा की शुरुआत आज अलवर जिले के बड़ौदामेव से हो गई है। इस यात्रा में सीएम भजनलाल शर्मा पूर्वी राजस्थान के 7 जिलों अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर, करौली, गंगापुरसिटी, दौसा में ईआरसीपी आभार जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, टोंक व जयपुर जिले के चाकसू में भी ईआरसीपी आभार सभा आयोजित होगी। दरअसल, ईआरसीपी को बीजेपी लोकसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी कर रही है। अब ईआरसीपी के एमओयू को बीजेपी जनता के बीच लेकर जाएगी। इसी क्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने यात्रा शुरू की है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को राजस्थान में प्रवेश करेगी। उससे पहले शनिवार को सीएम भजनलाल शर्मा और केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ईआरसीपी आभार यात्रा पर निकल रहे हैं।