Jaipur: कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा (Paper Leak Case) आज स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ऑफिस पहुंचे। पुलिस उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा में पेपर लीक कर पास होने के मामले में उन्होंने एसओजी के अधिकारियों से बात की। इधर, ADG एसओजी वीके सिंह ने बताया- इस मामले में अभी तक एक सेंटर सुपरिटेंडेंट की गिरफ्तारी हुई है। पेपर लीक जयपुर के हसनपुरा स्थित एक सेंटर से हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा आज स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ऑफिस पहुंचे। पुलिस उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा में पेपर लीक कर पास होने के मामले में उन्होंने एसओजी के अधिकारियों से बात की।