Jaipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के कई मंदिरों (Rajasthan News) को बड़ी सौगात प्रदान की है। भारत सरकार की स्वदेश दर्शन एवं प्रसाद योजना के अन्तर्गत राज्य के विभिन्न मन्दिरों और धार्मिक स्थलों के कार्यों का लोकार्पण गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली किया। इसके अंतर्गत प्रख्यात कृष्ण धाम श्रीसांवलियाजी मन्दिर में आध्यात्मिक सर्किट के तहत 18 करोड़ रुपए की लागत से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें वाटर लेजर शो, कैफेटेरिया, पर्यटक सुविधा केंद्र, लॉकर सुविधा, सोलर लाइट आदि कार्य शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के कई मंदिरों को बड़ी सौगात प्रदान की है। भारत सरकार की स्वदेश दर्शन एवं प्रसाद योजना के अन्तर्गत राज्य के विभिन्न मन्दिरों और धार्मिक स्थलों के कार्यों का लोकार्पण गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली किया।