Jaipur: विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के अलवर (Rajasthan News) स्थित मोती डूंगरी कार्यालय के मेन गेट को स्कार्पियो सवार चार युवकों ने टक्कर मारकर तोड़फोड़ कर दी। दूसरे गेट को भी कार से टक्कर मार कर तोड़ दिया और वहीं खड़े रहे। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने टीकाराम जूली को फोन किया। जूली ने तुरंत एसपी को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंची और स्कार्पियो सवार 4 युवकों को हिरासत में लेकर कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने कहा कि नशे में वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने अभी आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की है।
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के अलवर स्थित मोती डूंगरी कार्यालय के मेन गेट को स्कार्पियो सवार चार युवकों ने टक्कर मारकर तोड़फोड़ कर दी।