Jaipur: भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व ने लोकसभा उम्मीदवारों (BJP Candidate List) की पहली लिस्ट जारी करके पैनल बना रही कांग्रेस से एक कदम आगे बाजी मार ली है। भाजपा ने नागौर संसदीय सीट से डॉ. ज्योति मिर्धा को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कांग्रेस से भाजपा में आई डॉ. मिर्धा टिकट को लेकर पहले से ही आश्वस्त नजर आ रहीं थीं। लोकसभा चुनावों की तारीख घोषित होने से पहले ही टिकट की घोषणा होने पर स्थानीय भाजपा और मिर्धा समर्थकों में काफी उत्साह नजर आ रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करके पैनल बना रही कांग्रेस से एक कदम आगे बाजी मार ली है।