Jaipur: लोकसभा चुनाव से पहले लोकसभा स्पीकर (Loksabha Election) एवं कोटा सांसद ओम बिरला सहित भाजपा के 48 नेताओं के लिए राहत की खबर है। सरकार ने बिरला के साथ ही पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, भवानी सिंह राजावत, अनिल जैन एवं नरेंद्र मेघवाल के खिलाफ 10 साल पहले दर्ज मुकदमे को वापस लेने का फैसला किया है। राजस्थान हाई कोर्ट से मुकदमा वापस लेने की मंजूरी के बाद राज्य सरकार की ओर से कोटा की रामगंजमंडी की एक कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। इस मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट इस मामले में अपना फैसला भी सुना सकती है।
लोकसभा चुनाव से पहले लोकसभा स्पीकर एवं कोटा सांसद ओम बिरला सहित भाजपा के 48 नेताओं के लिए राहत की खबर है।