Lord Ganesha: हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिनों को किसी ना किसी देवी देवता का दिन माना जाता है। इसी तरह बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित है। इन्हें प्रथम पूजनीय माना गया है। हिंदू धर्म में किसी शुभ कार्य को करने या किसी भी पूजा को करने से पहले गणेश जी की पूजा पहले की जाती है। जिन लोगों का बुध ग्रह ठीक नहीं है। उन्हें बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा जरूर करनी चाहिए। गणेश की पूजा करने से शारीरिक, आर्थिक परेशानियां भी दूर होती हैं।
आइए जानते हैं क्या है बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा और कुछ आसान उपाय के बारे में-
- बुधवार के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर गणेश जी की प्रतिमा लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
- दूर्वा गणेश जी को अतिप्रिय है, इसलिए गणेश जी को खुश करने का सबसे सस्ता और आसान उपाय है दूर्वा से गणेश जी की पूजा-अर्चना करना।
- गणेश जी को मोदक भी बहुत ही पसंद है इसलिए गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए मोदक का भोग लगाया जाता है। शास्त्रों में मोदक की तुलना ब्रह्म से की गयी है, मोदक अमृत के समान माना गया है।
पूजन में इस मंत्र का जाप करें
मंत्र-
प्रातर्नमामि चतुराननवन्द्यमानमिच्छानुकूलमखिलं च वरं ददानम्।
तं तुन्दिलं द्विरसनाधिपयज्ञसूत्रं पुत्रं विलासचतुरं शिवयो: शिवाय।।
प्रातर्भजाम्यभयदं खलु भक्तशोकदावानलं गणविभुं वरकुञ्जरास्यम्।
अज्ञानकाननविनाशनहव्यवाहमुत्साहवर्धनमहं सुतमीश्वरस्य।।
फूल व पुष्पमाला अर्पित करते समय इस मंत्र का उच्चारण करें
माल्यादीनि सुगन्धीनि मालत्यादीनि वै प्रभो,
मयाहृतानि पुष्पाणि गृह्यन्तां पूजनाय
बिगड़े कामों को सुधारने के लिए इन मंत्रों का करें जाप
1- ‘’त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।
नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।।”
2- ‘’ऊँ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ:।
निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा।।”
3- ’ऊँ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्।’’
ये भी पढ़े- Madhya Pradesh: सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल बनाने को लेकर आज विरोध प्रदर्शन
Comments (0)