NZ vs PAK: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 5 टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में हराकर 3-0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया है। न्यूजीलैंड टीम के ओपनर फिन एलन ने पाकिस्तानी गेंदबाज को जमकर कूटा। फिन एलन ने सिर्फ 62 गेंदों का सामना करते हुए 220 के धांसू स्ट्राइक रेट से 137 रन की तूफानी पारी खेली।
न्यूजीलैंड टीम के ओपनर बल्लेबाज फिन एलन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए अपनी पारी में 16 सिक्स और 5 चौके लगाए।
Comments (0)