भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में जो रूट का शुरुआती 3 मुकाबलों में बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है। माना जा रहा है कि, जो रूट के लगातार फ्लॉप होने का बड़ा कारण अपने स्वाभाविक अंदाज से बिल्कुल ही विपरीत तरीके से बल्लेबाजी करना रहा है। इसी को लेकर अब ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने रूट को सीरीज के बाकी बचे 2 टेस्ट मैचों से पहले एक बड़ी सलाह दी है।
इंग्लैंड बैजबॉज अंदाज में टेस्ट मैचों में खेल रहा है। जो रूट को भारत के मौजूदा दौरे पर इससे तालमेल बिठाने में काफी ज्यादा संघर्ष करना पड़ रहा है।
Comments (0)