रणजी ट्रॉफी 2023-24 सीजन के फाइनल मैच में मुंबई की टीम ने विदर्भ की टीम को 169 रनों से हरा। इस जीत के साथ ही मुंबई इस ट्रॉफी को रिकॉर्ड 42वीं बार अपने नाम करने में कामयाब हुई। मुंबई की टीम ने विदर्भ टीम को खिताबी मुकाबले में जीत के लिए 538 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए विदर्भ की टीन अपनी दूसरी पारी में 368 के स्कोर तक ही पहुंचने सकी।
रणजी ट्रॉफी 2023-24 सीजन में मुंबई की टीम ने 7 मैचों में से 5 में जीत हासिल की थी, जबकि 1 मैच ड्रा रहा और 1 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
Comments (0)