IPL 2024 के बाद BCCI के चयनकर्ता ICC टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम स्क्वॉड का ऐलान करेंगे। बता दें कि, 2 जून से 2024 शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय टीम स्क्वॉड को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। भारत की टीम में करीब 12 खिलाड़ियों का चुना जाना पहले से ही तय माना जा रहा है। वहीं 3 खिलाड़ियों के नाम आईपीएल 2024 के बाद सामने आ सकते हैं।
ये साफ हो गया है कि, मोहम्मद शमी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में नहीं खेलेंगे, ऐसे में जसप्रीत बुमराह के साथ तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी होगी।
Comments (0)