T20 World Cup 2024 में पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाज आजम खान पिछले कुछ समय से बहुत ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। आजम के बल्ला पूरी तरह से खामोश हैं। वह USA के खिलाफ मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए और आउट हो गए। आजम की फिटनेस को लेकर भी आलोचना होती रही है। अब पाकिस्तान क्रिकेट के पूर्व डायरेक्टर मोहम्मद हफीज ने आजम खान की फिटनेस पर बड़ा बयान दिया है।
मोहम्मद हफीज ने आगे कहा कि, आजम खान को 6 हफ्ते का पूरा प्लान बनाकर दिया था और उन्हें उसी हिसाब से ट्रेनिंग करने को कहा। लेकिन जब वह वापस आए। तो उनकी बॉडी पहले जैसी ही थी। वह रनिंग में बहुत समय लेते हैं।
Comments (0)