RCB ने पहले बैटिंग करते हुए MI को 197 रनों का टारगेट दिया। RCB के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 61 रन बनाए। इनके अलावा युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार ने ताबड़तोड़ 50 रनों का योगदान दिया। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 53 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कमाल की पारी खेली। कार्तिक ने अंत के ओवर्स में धमाकेदार बल्लेबाजी की। इस मैच में MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आरसीबी के दिनेश कार्तिक को ट्रोल करते हुए नजर आए।
दिनेश कार्तिक साल 2008 से ही IPL में खेल रहे हैं। उन्होंने IPL के 248 मैचों में 4659 रन बनाए हैं, जिसमें 21 अर्धशतक शामिल हैं।
Comments (0)