IPL 2024 के मैचों में जहां एक तरफ टीमों के बीच एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी हैं, वहीं टीमों के खिलाड़ी भी ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। बता दें कि, जो भी खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाता है, उसे ऑरेंज कैप दी जाती है। जब IPL का सीजन खत्म होता है तो फाइनली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को कैप दे दी जाती है। इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने के लिए मिल रहा है। दो और खिलाड़ियों ने टॉप 5 में अपनी एंट्री कर ली है।
IPL 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज RCB के धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली हैं। विराट ने 2 मैच खेलकर 98 रन अपने नाम किए हैं।
Comments (0)