IPL2024 के 17वें सीजन 30वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में IPL इतिहास के कई पुराने रिकॉर्ड टूटे। इस मैच में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 287 रन बनाए और अपने ही MI के खिलाफ बनाए 277 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
दिनेश कार्तिक ने पारी के दौरान 16वें ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी. नटराजन के खिलाफ पैड्स की लाइन में फेंकी गई गेंद को फ्लिक किया और गेंद डीप फाइन लेग बाउंड्री के बाहर सीधे स्टेडियम की छत से टकरा गई, जिसमें उन्होंने 108 मीटर लंबा छक्का लगाया।
Comments (0)