T20 World Cup 2024 का आयोजन वेस्टइंडीज और यूएसए में संयुक्त रूप से किया जाएगा। इस मेगा टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 9 जून 2024 को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में मेजबान यूएसके के अलावा कनाडा और आयरलैंड की टीम है। वहीं पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद भी इस मैच का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं। अबरार इस टूर्नामेंट में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का विकेट लेने की उम्मीद कर रहे हैं।
अबरार अहमद को टी20 में अपना डेब्यू करने के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ा था और न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20आई सीरीज में उन्होंने पाकिस्तान के लिए इस प्रारूप में पदार्पण किया था।
Comments (0)