IND vs AFG : टी20 विश्व कप 2024 से पहले टीम इंडिया की अंतिम टी-20 सीरीज के पहले मैच में सारी निगाहें कप्तान रोहित शर्मा पर आ टिकी हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ आज यानी की गुरुवार को होने वाले इस मुकाबले में हिटमैन के साथ किंग कोहली को भी वापसी करनी थी, लेकिन भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने बताया है कि, विराट कोहली इस मैच में अपने पारिवारिक कारणों से नहीं खेलेंगे। उन्होंने आगे बताया है कि, विराट कोहली सीरीज के अंतिम दोनों मैच में उपलब्ध रहेंगे।
भारतीय टीम के शानदार खिलाड़ी रोहित शर्मा नवंबर 2022 के बाद अपना पहला टी-20 मैच खेलने उतरेंगे।
Comments (0)