IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेला गया टेस्ट मैच रिकॉर्ड्स के भरा रहा। इस मैच में टीम इंडिया ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भारत की इंग्लैंड के खिलाफ 434 रन की शानदार जीत में अपने हरफनमौला प्रदर्शन से प्लेयर ऑफ द मैच बने आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने कहा कि, ऐसी पिच पर आपको आसानी से विकेट नहीं मिलते, यहां आपको मेहनत करनी होती है। आपको विकेट लेने के लिए सही एरिया में गेंदबाजी करनी होगी।
रवींद्र जडेजा ने कहा कि, हमारे पहली पारी में 33 पर 3 विकेट गिर गए थे। जब मैं आया तो मैंने रोहित के साथ साझेदारी बढ़ाने की सोची। यह मुश्किल स्थिति थी, मैं बस अपनी ताकत पर विश्वास कर रहा था और अपने शॉट खेल रहा था।
Comments (0)