IPL 2024 का आगाज होने में अब केवल 10 दिन बाकी हैं। आईपीएल 2024 भारतीय खिलाडि़यों के लिए भी काफी अहम है, क्योंकि इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन के आधार पर ही उनका चयन जून में शुरू होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी किया जाएगा। इसी बीच हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है।
टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अभी भी नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब से गुजर रहे हैं। सूर्या को अभी फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिल सका है।
Comments (0)