IPL 2024 : सनराइजर्स हैदराबाद टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने पिता को लेकर बड़ी बात कही है। आपको बता दजें कि, IPL की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए वीडियो में अभिषेक ने कहा है कि, मेरे पिता मेरी गेंदबाजी देखकर काफी खुश होगें क्योंकि वो भी बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज थे। बता दें कि, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में अभिषेक शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी की थी। अभिषेक और शाहबाज की गेंदबाजी के दम पर हैदराबाद ने मुकाबले में जीत दर्ज की थी।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए बल्ले से ये सीजन काफी कमाल का गया है। इस सीजन अभिषेक शर्मा ने 15 मैचों में शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 482 रन बनाए है।
Comments (0)