दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में दिल्ली के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 168 रन बनाए। जिसके जवाब में दिल्ली ने टारगेट को आसानी से चेज कर लिया। आपको बता दें कि, LSG ने इससे पहले 13 मैचों में 160+ रनों का स्कोर डिफेंड किया था। उसमें जीत हासिल की थी। लेकिन इस मैच में 167 रनों बनाने के बाद भी टीम को हार मिली है।
LSG के लिए आयुष बडोनी ने कमाल का प्रदर्शन किया है। लखनऊ के लिए आयुष ने 35 गेंदों में 55 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल है।
Comments (0)