बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम ने पिछली दो सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। पहले अपनी ही सरजमी पर न्यूजीलैंड की कमजोर टीम से सीरीज ड्रॉ करने के बाद बाबर एंड कंपनी ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच गंवा दिया है। मैच हारने के बाद टीम की आलोचनाएं शुरू हो गई हैं। इस बीच, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने शाहीन अफरीदी को कप्तानी से हटाना इसके पीछे का कारण बताया है।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ का मानना है कि, शाहीन अफरीदी को टी20 कप्तानी से हटाकर गलत फैसला लिया गया है।
Comments (0)