क्रिकेट फैंस बेसब्री से IPL 2024 का इंतजार कर रहे हैं। ये लीग टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 को देखते हुए काफी अहम रहने वाली है। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम का एक स्टार खिलाड़ी इस बड़े टूर्नामेंट की रेस से बाहर हो गया है।
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बताया है कि, मोहम्मद शमी इस साल सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान वापसी कर सकते हैं।
Comments (0)