भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाज आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। अश्विन ने अपने टेस्ट करियर में 500 विकेट पूरे कर लिया है। वह टेस्ट करियर में 500 विकेट लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बने हैं। आपको बता दें कि, इनसे पहले ये कारनामा अनिल कुंबले ने किया था।
भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट में 500 विकेट पूरे करने के लिए 98 टेस्ट मैच की 184 पारियां ली हैं।
Comments (0)