चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की किस्मत IPL 2024 में बहुत ही खराब रही है। गायकवाड़ अब पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में भी टॉस हार गए हैं, जो 11 मैचों में 10वां मौका है जब उन्हें बैटिंग या बॉलिंग में से कोई एक चुनने का अवसर नहीं मिला है। आपको बता दें कि, गायकवाड़ ने IPL 2024 में केवल KKR के खिलाफ टॉस जीता था, जिसमें CSK ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।
किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा बार टॉस हारने का रिकॉर्ड RR के कप्तान संजू सैमसन के नाम है। सैमसन 2022 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहते हुए 13 बार टॉस हारे थे।
Comments (0)