भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद भी विवाद जारी है। आए दिन इन दोनों को पूर्व दिग्गज क्रिकेटर निशाना बना रहे हैं। अब इस विवाद में एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर की भी एंट्री हो गई है। इन दोनों ही खिलाड़ी को पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने घरेलू क्रिकेट को महत्व नहीं देने पर लताड़ लगाई है।
पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने कहा कि, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को आईपीएल के साथ ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को प्राथमिकता पर रखना चाहिए।
Comments (0)