RCB के साथ विराट कोहली ने अपने IPLअभियान को लगातार 17वें सीजन में बिना ट्रॉफी के समाप्त किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार 6 मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाई थी लेकिन, राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर में आरसीबी के विजय रथ को रोक दिया। इस तरह आरसीबी के साथ कोहली का एक और सीज़न ट्रॉफी के बिना खत्म हो गया। इस पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने विराट कोहली को आरसीबी छोड़ने की बात कही है। आपको बता दें कि, इस सीजन में कोहली के पास ऑरेंज कैप है। उन्होंने IPL 2024 में 15 मैच खेलकर 741 रन बनाए हैं।
IPL 2024 से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बाहर होने को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पीटरसन ने कहा कि, विराट कोहली ने बहुत कोशिश की और कड़ी मेहनत से ऑरेंज कैप जीती। फिर से इतना कुछ किया, लेकिन फ्रेंचाइजी फिर से विफल हो गई।
Comments (0)