IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले 2 मैच के लिए BCCI ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया है तो चोट के चलते मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा को भी जगह नहीं मिली है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में चुनी गई 16 सदस्यीय स्क्वॉड में 3 विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और केएस भरत के साथ ध्रुव जुरेल को भी चुना गया है।
Comments (0)