IPL 2024 में मैचों के अलावा भी कई दिलचस्प घटनाएं देखने को मिलती हैं। इसी तरह की मजेदार घटना पिछले कुछ समय से रिंकू सिंह और विराट कोहली के बीच बल्ले के लेनदेन को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं अब इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियों में रिंकू सिंह अपने मकसद में कामयाब होते दिख रहे हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑफिशल सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किए गए वीडियो में उन्होंने बताय कि, उन्हें विराट कोहली से नया बल्ला मिल गया है।
Comments (0)