IPL 2024 का 34वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लखनऊ में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए। वहीं जवाब में लखनऊ ने इस मैच को 19 ओवर में खत्म कर दिया। इस मैच में एमएस धोनी ने शानदार बल्लेबाजी की है। ग्राउंड पर चारो तरफ सिर्फ धोनी-धोनी के नारे थे। हर कोई उन्हें देखना चाह रहा था और धोनी ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एमएस धोनी ने बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 9 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली।