IPL 2024 में आज (19 अप्रैल) मैच नंबर 34 CSK और LSG के बीच खेला जाएगा। यह भिड़ंत लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी। यह मुकाबला दोनों ही टीम के लिए अहम होगा। जहां एक तरफ चेन्नई सुपर किंग्स जीत हासिल कर खुद को टॉप-4 में बनाए रखना चाहेगी और दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स जीत के साथ टॉप-4 में आने की कोशिश करेगी।
IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 6 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्हें 4 में जीत मिली है। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 6 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है।
Comments (0)