WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने लीग के आखिरी मुकाबले में गुजरात को धूल चटाकर टॉप पर अपनी जगह काबिज कर ली है। इस जीत के बाद दिल्ली ने फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। अब दिल्ली को सीधा 17 मार्च को सेमीफाइनल की विनर टीम के साथ डब्ल्यूपीएल का फाइनल खेलना है। वहीं टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच 15 मार्च की शाम दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने लीग के 19वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हरा दिया था। इस जीत के साथ ही आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई।
Comments (0)