IPL 2024 का सीजन अभी तक MI के नए कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए बुरे सपने के समान है। पिछले हाईस्कोरिंग मैच में मुंबई को हैदराबाद के हाथों मिली 31 रन से हार मिली थी। जिसके बाद क्रिकेट के दिग्गजों ने हार्दिक पांड्या को दोषी ठहराते हुए जमकर आलोचना की थी। इस सब के बीच अब कप्तान पांड्या ने अगले मैच से पहले ब्रेक लेने का फैसला लिया है।
क्रिकेट के दिग्गजों ने सवाल उठाया था कि, जब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर में शानदार गेंदबाजी की थी तो उन्हें फिर से 10 ओवर के बाद क्यों लाया गया।
Comments (0)