IPL 2024 के 41वें मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया, जहां RCB ने हैदराबाद को उन्हीं के घर पर 35 रनों से हराया। आरसीबी के खिलाफ मिली इस हार के बाद हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि, यह टी20 क्रिकेट है और आप हर मैच नहीं जीत सकते। आपको बता दें कि, यह सीज़न में हैदराबाद की तीसरी हार रही।
हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि, एक आदर्श रात नहीं। गेंद के साथ कुछ ओवर औसत रहे और दुर्भाग्य से अपनी पारी के दौरान कुछ विकेट गंवा दिए।
Comments (0)