IPL 2024 में CSK के खिलाफ 20 रन से मिली हार के बाद MI के कप्तान हार्दिक पंड्या को प्रमुख पूर्व खिलाड़ियों की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा। केविन पीटरसन ने इस बात परआश्चर्य जताया कि, जब सुपरकिंग्स के बल्लेबाज तेज गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से रन बना रहे थे तो हार्दिक पंड्या ने अपने स्पिनर्स का इस्तेमाल क्यों नहीं किया। पीटरसन ने कहा कि, मैंने एक कप्तान को देखा जिसके पास 5 घंटे पहले हुई टीम मीटिंग में प्लान ए था, लेकिन जब प्लान ए काम नहीं किया तो उसने प्लान बी का इस्तेमाल क्यों नहीं किया, जबकि उसे प्लान बी में जाना चाहिए था।
पीटरसन ने कहा कि, इस ऑलराउंडर पर बाहरी आलोचना का असर पड़ रहा है। मैं वास्तव में सोचता हूं कि, खेल के इतर की चीजें हार्दिक पंड्या पर बहुत प्रभाव डाल रही हैं।
Comments (0)